नोएडा में एक तरह शहर का एक्यूआई तेजी से खराब स्तर पर पहुंचता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के अलग-अलग स्थानों पर जलाई जा रही प्लास्टिक से निकलने वाला हानिकारक धुआं हवा में और जहर घोलता जा रहा है। यह स्थिति सेक्टर-82 में देखने को मिली, जहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक समेत अन्य वेस्ट मटेरियल जलता हुआ नजर आया।