फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 20 साल से सीवर लाइन शुरू होने का कर रहे इंतजार, सोरखा गांव के लोगों ने बताई समस्याएं

सोरखा गांव में हर घर जल योजना का असर नहीं दिख रहा। पानी की पाइपलाइन नहीं पड़ने से पानी के लिए आधी आबादी तरस रही है। हल्की बारिश में भी सड़कों पर कई फीट तक पानी भर जाता है। वाहन निकलना तो दूर लोग पैदल नहीं निकल पाते। करीब 20 साल पहले पड़ी सीवर लाइन आज तक शुरू नहीं हो पाई। इससे बहुत समस्या हो रही है। सेक्टर-115 स्थित सोरखा गांव में मंगलवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को बताया। बताया कि सीवर लाइन शुरू नहीं होने से लोग घरों में सोखता वाले शौचालय बनवाए हुए हैं, लेकिन जब इनकी सफाई के लिए टैंकर मंगाए जाते हैं तो मुख्य सड़क इतनी जर्जर स्थिति में है कि यहां से टैंकर निकलना मुश्किल होता है। हल्की बारिश में पानी भरने से यहां पैदल भी कोई नहीं निकल सकता। यहां आधी आबादी में पानी की पाइप लाइन नहीं पड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें