फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा अर्बन हेल्थ सेंटर में नई मिसाल: दूर-दराज से पहुंच रहे मरीज, साफ-सुथरी व्यवस्था का असर

नोएडा सेक्टर-15 नया बांस स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर अन्य सभी हेल्थ सेंटरों के लिए मिसाल बन गया है। डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार से प्रभावित होकर यहां दिल्ली के गांधी नगर जैसे दूर-दराज इलाकों से भी लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी दिल्ली से मरीज यहां उपचार के लिए आए। हेल्थ सेंटर में प्रवेश करते ही यह महसूस नहीं होता कि यह कोई सरकारी केंद्र है। साफ-सुथरा वातावरण और सुव्यवस्थित व्यवस्था इसे निजी क्लिनिक जैसा अनुभव कराता है। प्रभारी डॉ. मनीषा ने बताया कि यहां ऑनलाइन पर्चे भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था होने से अधिकांश जांचें यहीं पर हो जाती हैं, जिससे मरीजों को बाहर भटकना नहीं पड़ता। यहां कुत्ते के काटने पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगने की सुविधा भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें