फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में शुरू हुआ हमारे बुजुर्ग हमारा अभिमान कार्यक्रम

नोएडा सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में सोमवार को सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में हमारे बुजुर्ग हमारा अभिमान कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर विकास धवन ने कहा, हमारा मानना है कि बुजुर्ग हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष से हमने आगे बढ़ने की प्रेरणा पाई है। यह कार्यक्रम उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। वहीं, सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने कहा, यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न आयु वर्गों को जोड़ने का काम करेगा। कार्यक्रम बुजुर्गों की समस्याओं और समाधान पर केंद्रित होगा, जिनमें उनकी कहानियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दो मुख्य पात्र भारत दादा और उनकी युवा पोती लक्ष्मी होंगी। यह जोड़ी कहानियों और संवाद के माध्यम से बुजुर्ग से जुड़ी योजना और मुद्दों पर बात करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें