फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल के 50 साल: 'मुझ पर भी अत्याचार हुआ', नोएडा में बोले डॉ. दिनेश शर्मा- देश की आत्मा संविधान की हत्या की

आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बुधवार को सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा शामिल हुए। उन्होंने आपातकाल के दौरान उनके और उनके परिवार संग हुए अत्याचार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुए अत्याचार का जिक्र किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को हुए कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि आपातकाल के दौरान पूरे देश की आत्मा कहे जाने वाले संविधान की हत्या की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान पूरे देश के युवाओं से लेकर कई परिवारों संग अत्याचार हुए। उन्होंने इसके साथ साथ अपने साथ हुए अत्याचार पर कहा कि जब आपातकाल था, इस दौरान उन्होंने कहा, " मै 9 साल का था, पिता केदारनाथ मदारी जन संघ के कार्यकर्ता थे और वह पहलवान थे, तब देखा कि अचानक पुलिस आ जाती है, ओर छत से कूदकर भाग गए। जब कुछ नहीं दिखा तो मां से कहा कि बता दो, जब मां ने नहीं बताया तो उन्हें पुलिस वालों ने उल्टा लटका कर कहा कि बता दो नहीं तो बेटे को ऐसे ही उल्टा लटका छोड़ दूंगा। इसके बार उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में कहा कि राजनाथ सिंह को उस समय जेल पर डाला गया। तब उनकी माता का निधन हो गया था, फिर भी उन्हें नहीं छोड़ा गया। 13वीं में भी उन्हें जेल से नहीं छोड़ा गया। इतना अत्याचार किया गया।" इस दौरान उन्होंने कहा कि जो संसद के लाल रंग की डायरी लेकर संविधान बचाने की बात कहते हैं उनके परिवार ने खुद संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया। इसके साथ ही नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान स्थिति ऐसी थी कि हर एक इंसान के हाथों में बेड़ियां जकड़ रखी थी, वह कुछ भी नहीं कर सकते हैं, सारा अधिकार सिर्फ सरकार के पास था। इस दौरान जिले के सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आपातकाल सत्ता के लोभ में जिन्होंने लगाई, मां बेटे दोनों को आगे चलकर हार मिली। डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अब भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हम विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बन चुके हैं। आज हम आयातक नहीं बल्कि निर्यातक हैं। हम अब दवाइयों से लेकर वैक्सीन और उत्पाद बना कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। हमारे उत्पाद निर्यात किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें