फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: 45 से अधिक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए खोला मोर्चा

राहुल तिवारी Updated Sun, 02 Nov 2025 07:01 PM IST

ग्रेटर नोएडा सेक्टर पी तीन में रविवार को फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। सेक्टर के पदाधिकारियों ने सबसे पहला मुद्दा सफाई का उठाया। उन्होंने कहा कि कई कई दिन तक कूड़ा पड़ा रहता है, लेकिन सफाई नहीं कराई जाती है। कूड़ा उठाने के पैसे तो समय से लिए जा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सेक्टर ईटा एक से शबनम शर्मा ने सेक्टर में खाली पड़े प्लाट में झाड़ियां का कटवाने की बात कहीं। सेक्टरों के पार्कों में खड़ी घास की कटिंग, सीवर ओवर फ्लो की समस्या पर चर्चा की गई। सेक्टर अल्फा एक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने कहा कि शहर का विस्तार हो रहा है। जगह-जगह जाम की समस्या है, जैसे परी चौक, रायन गोल चक्कर, पी-तीन गोल चक्कर के अलावा अन्य स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। शहर की जनसंख्या को देखते हुए आवागमन के लिए सिटी बस का संचालन ग्रेनो प्राधिकरण को करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें