फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पर्यटक बोले- महंगे कैफे और पार्कों से काफी बेहतर है ओखला पक्षी विहार

राहुल तिवारी Updated Fri, 14 Nov 2025 06:59 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में एक ओर जहां बढ़ते प्रदूषण और ठंडी हवाओं से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा। वहीं इस मौसम में ओखला पक्षी विहार घूमने-फिरने के लिए लोगों की मनपसंद जगह बन रही है। यमुना नदी के किनारे स्थित यह बर्ड सेंचुरी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि पानी भरने के बाद दूर-दराज से आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे यहां आने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा। प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण के कारण यह जगह छात्रों, कपल्स और परिवारों के बीच पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुकी है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को एसपी स्कूल के करीब 200 छात्र यहां पहुंचे थे। वहीं नोएडा सेक्टर-104 की रहने वाली हनी अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि यहां का माहौल बहुत शांत और सुकून देने वाला है। कई बार महंगे कैफे और पार्कों में जाने के बाद भी वह शांति नहीं मिलती, जो यहां कुछ मिनटों में ही महसूस हो जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें