गौतमबुद्ध नगर की तैराकी प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय मंच पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 40वीं सब-जूनियर एवं 55वीं जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के 9 खिलाड़ियों का चयन 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। राज्य प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित हुई थी। राज्य स्तर पर पदक जीतने के बाद अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।