फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: विदेश में बैठे भारतीयों को OTT सब्सक्रिप्शन के नाम पर ठगने वाला गैंग पकड़ा

अनुज कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 06:47 PM IST

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ा है। सेक्टर-2 नोएडा में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह विदेशों में रह रहे भारतीयों को बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का सस्ता सब्सक्रिप्शन देने का लालच देकर ठगता था। गिरोह खुद का सॉफ्टवेयर और IPTV सेटअप इस्तेमाल कर असली OTT चैनल्स की लाइव स्ट्रीमिंग चुराता था। विदेशी भारतीयों को 100 से 300 डॉलर में “लाइफटाइम” या “सस्ता सब्सक्रिप्शन” बेचता था। कुछ दिन बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप बंद कर देता और “रिन्यूअल” के नाम पर दोबारा पैसे मांगता था। इस तरह एक ही व्यक्ति से बार-बार लाखों रुपए लूटे जाते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें