फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठगी की साजिश नाकाम, पुलिस ने सात लोगों के पांच करोड़ रुपये से अधिक बचाए

नोएडा में निवेश के नाम पर हो रही ठगी के जाल में फंसे सात लाइव पीडि़तों से संपर्क कर नोएडा पुलिस ने साइबर जालसाजों के नेटवर्क पर प्रहार किया। पुलिस ने देश के पांच राज्यों के सात लाइव पीडि़तों के पांच करोड़ से अधिक की रकम को बचा लिया। प्रदेश में नोएडा पुलिस की इस तरह की पहली कार्रवाई है। डीजीपी ने साइबर जालसाजों के इस नेटवर्क पर प्रहार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल नेे बताया कि साइबर क्राइम यूनिट साइबर ठगी करने वाले गैंग पर लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में सक्रियता से इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई करते हुए उन नागरिकों को समय रहते पहचान लिया। जो लंबे समय से ऑनलाइन निवेश के साइबर फ्रॉड में फंसे हुए थे और लगातार ठगों के प्रभाव में आकर रकम भेज रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें