फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अब 10 जनवरी को जिले को मिलेगी 100 नई सीएनजी बसें, एक हफ्ते में तय हो जाएंगे रूट

जिले में 10 जनवरी से नोएडा-ग्रेनो डिपो को 100 नई सीएनजी बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के आने से नोएडा डिपो में बसों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इन नई बसों के लिए रूट अगले एक सप्ताह में निर्धारित कर लिए जाएंगे। अभी तक 16 रूटों पर बसें चलाई जा रहीं थी। अब उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए फरीदाबाद में सीएनजी बसों को तैयार किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सीएनजी बसों को हरियाणा के फरीदाबाद में आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। यह बसें पूरी तरह से आधुनिक तकनीकों से युक्त होंगी। जानकारी के अनुसार इन नई बसों में यात्रियों के लिए बेहतर सीटिंग व्यवस्था, जीपीएस ट्रैकिंग, और इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग जैसी अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। अभी तक नोएडा डिपो में 161 सीएनजी बसें हैं, अगले 2-3 महीने में 3 बसों का समय खत्म हो जाएगा। लेकिन नोएडा डिपो को 100 में से 50 बसें मिलने के बाद इनकी संख्या 200 के पार हो जाएगी। परिवहन के लिए उपयोग करने वाली ये बसें न केवल ईंधन के लिहाज से किफायती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। नोएडा-ग्रेनो डिपो में इन 100 नई बसों के शामिल होने से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा में बढ़ोत्तरी होगी। यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगा जो लंबे समय से अन्य रूटों में बसों की कमी का सामना कर रहे थे। इसके लिए नए रूट्स की योजना इस तरह बनाई जा रही है कि वे नोएडा और उसके आसपास के प्रमुख इलाकों को बेहतर ढंग से जोड़ सकें। फरीदाबाद में कुल 100 सीएनजी बसें तैयार की जा रही हैं। जिनको गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 जनवरी को उतारना प्रस्तावित हैं। जिसमें से 50 बसें नोएडा डिपो और 50 अन्य बसें ग्रेटर नोएडा को मिलेंगी। इन बसों का जल्द निर्धारण किया जाएगा। जहां इन्हे संचालित किया जाएगा। -श्याम नारायण पांडेय, एआरएम, नोएडा डिपो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें