गौतमबुद्ध नगर जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित 511 स्कूलों में 12 और 13 दिसंबर को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की निपुण एसेंसमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 80 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में कक्षा एक से तीन के छात्रों की हिंदी और गणित की परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे। वहीं, कक्षा 4 और 5 की परीक्षा दूसरी पाली में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन की होगी। कक्षा 6 से 8 के छात्रों की हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा भी दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा होने के दो घंटे के अंदर शिक्षकों को ओएमआर शीट स्कैन और अपलोड करनी होगी। कक्षा एक से तीन के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे। छोटे बच्चे होने के कारण शिक्षक सवाल जवाब करेंगे। उनके उत्तरों को शिक्षक ही भरेंगे।