नोएडा प्राधिकरण ने पिछले कुछ वर्ष पहले नोएडा शहर को आपदा से बचाने के लिए आपदा प्रबंधन सेल की स्थापना की थी। जानकारी के मुताबिक पिछले लगभग पांच वर्षों से वह बंद पड़ा हुआ है। यहां पर आपदा प्रबंधन के लिए न तो कोई लाइव जैकेट, स्टीमर, बोट, अग्निशमन उपकरण या अन्य कोई भी उपकरण नहीं हैं। इतना ही नहीं वहां एक गार्ड की सिवा कोई भी कर्मचारी नही है।