सेक्टर 62 में रविवार सुबह यूपी रोडवेज की बस ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार हो कर जा रहे चार युवक घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक घायल की स्थिति गंभीर है। हादसे बाद मौके से फरार ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है।