फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सिटी में मॉम-2 फिल्म का सेट हो रहा तैयार, मार्च में शूटिंग

लंबे इंतजार के बाद नोएडा और यमुना सिटी के निवासियों के लिए बेहतरीन खबर है। यमुना सिटी के सेक्टर-21ए में फिल्म सिटी में मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की फिल्म मॉम-2 फिल्म का सेट बनाया जा रहा है। शूटिंग बनाए जा रहे घर में होगी। मार्च के पहले सप्ताह में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म मॉम-2 के साथ-साथ ही फिल्म सिटी में स्टूडियो निर्माण की तैयारी भी शुरू हो गई है। मौके पर जेसीबी और थ्रेसर मशीन से स्टूडियो बनाने के लिए भूमि साफ की जा रही है। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें