फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'ऊर्जा चाहिए साथ ही साफ पर्यावरण भी...', जीईओ इंडिया-2024 में हो रहा मंथन

श्याम जी. Updated Fri, 15 Nov 2024 07:03 PM IST

एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम जियोलॉजिस्ट (एपीजी) इंडिया द्वारा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित मेगा-भूविज्ञान सम्मेलन और प्रदर्शनी जीईओ इंडिया-2024 का शुक्रवार को शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। हुआ। 15 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की जा रही है। प्रदर्शनी में आए जीओ वैज्ञानिक उमंग नागपाल ने बताया कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) अभी रिन्यूएबल एनर्जी के जरिए 190 मेगावाट तक ऊर्जा उत्पादन कर रहा है। सन 2040 तक यह लक्ष्य छह हजार मेगावाट तक का है। रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस है। हम लोग पहले अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए तेल और गैस के लिए जीवाश्म ईंधन पर काफी निर्भर थे। अब हमें ऊर्जा भी चाहिए, साथ ही पर्यावरण भी बचाना है। ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा उत्पादन की ओर बढ़ना ही इस आयोजन का मकसद है। सरकार चाहती है कि ऊर्जा जरूरतों के मामले में देश आत्मनिर्भर रहे। जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता ने पर्यावरण के लिए खतरा पैदा किया है। यहीं से समस्या भी पैदा होती है। सोलर, विंड एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन विकल्प हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें