फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी विश्व चैंपियन मीनाक्षी और निखत जरीन

गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एलीट महिला पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित कर चुकी बॉक्सर भी पंच लगाती हुई नजर आएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच गई हैं और रविवार से रिंग में पंच लगाते हुए दिखाई देंगी। विश्व चैंपियन बॉक्सर मीनाक्षी, दो बार की पूर्व विश्व चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन समेत कई बॉक्सर ग्रेटर नोएडा के जीबीयू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने जोरदार पंचों से विपक्षी बॉक्सर को पस्त करते हुए दिखाई देने वाली हैं। दोनों खिलाड़ी शनिवार को विवि पहुंच गई हैं। इस चैंपियनशिप में देशभर से लगभग 300 से अधिक पुरुष और 250 से अधिक महिला मुक्केबाज 10-10 भार वर्गों में भाग लेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें