नोएडा सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग लग गई है। आग लगातार बढ़ती जा रही है। दमकल विभाग की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम तेजी से जारी है। आग इतनी भयानक है कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं। पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया है। इससे आसपास की कई कंपनियों में भी धुआं भर गया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं।