अयोध्या के राम मंदिर के दानपात्र से कथित चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर अब अलग-अलग मंदिरों के महंतों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित प्राचीन रावण मंदिर के महंत रामदास ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।