फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का किया सही उपयोग, हासिल किए 98.3 प्रतिशत अंक

सेक्टर- 135 स्थित द श्रीराम मिलेनियम स्कूल के नमन सोनपर ने 98.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनका कहना है कि उन्होंने मोबाइल का सही तरीके से उपयोग किया। पढ़ाई के लिए उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का भी सहारा लिया, लेकिन उनके अनुसार सबसे जरूरी है तकनीक का सही इस्तेमाल करना। उन्होंने बताया कि उन्होंने घंटों गिनकर पढ़ाई नहीं की, बल्कि नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए गुणवत्ता पर ध्यान दिया। हालांकि बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन पूरी तरह बंद कर दिया था। उनका मानना है कि 12वीं की पढ़ाई हमेशा योजना बनाकर करनी चाहिए। ज्यादा किताबें पढ़ने से बेहतर है कि कम किताबों को अच्छे से और गहराई से पढ़ा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें