फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बॉर्न फायर के साथ सोसाइटी और सेक्टरों में दिखी लोहड़ी की धूम

ग्रेटर नोएडा शहरभर में मंगलवार को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-सोसाइटियों से लेकर गांवों तक ढोल-नगाड़ों की गूंज और पंजाबी गीतों पर लोग जमकर थिरकते नजर आए। सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो… जैसे पारंपरिक लोहड़ी गीतों से पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। बॉर्न फायर के साथ लोगों ने त्योहार का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें