ग्रेटर नोएडा में शैक्षणिक संस्थानों में भी लोहड़ी पर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आईआईएमटी कॉलेज व दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया। कॉलेज परिसर पूरी तरह से उत्सवमय माहौल में नजर आया। छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस पर्व में सहभागिता कर पंजाब की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया। लोहड़ी की अग्नि को साक्षी मानकर सभी ने तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और मक्का अर्पित किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक पंजाबी गीतों पर भांगड़ा और गिद्धा की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उल्लास से गूंज उठा। साथ ही तिल, गजक, मूंगफली और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का वितरण किया गया।