ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के टावर-जे में बुधवार को एक लिफ्ट बीच मंजिल पर रुक गई, जिससे एक निवासी कुछ देर तक उसके अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आत्माराम राठौर ने बताया कि वह लिफ्ट से जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट दो मंजिलों के बीच रुक गई। उन्होंने कहा कि लिफ्ट में लगे इमरजेंसी अलार्म और इंटरकॉम के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें तत्काल जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजा खटखटाने पर कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई और उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया।