ग्रेटर नोएडा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) का फ्लाईओवर पहली बारिश नहीं झेल सका है। 15 दिन के अंदर की फ्लाईओवर की सड़क उखड़ गई है। शहर के लोगों ने डीएफसीसी की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। आरोप लगाया है कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इस कारण गड्ढे होने लगे हैं।