फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव, अधूरे कार्य को लेकर किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के लोगों ने शनिवार को एनबीसीसी द्वारा अधूरे कार्यों के साथ हैंडओवर दिए जाने और एडहॉक एओए की वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध किया। सोसाइटी में रहने वाले लोकेंद्र और दिलीप ने बताया कि एनबीसीसी ने एडहॉक एओए को अधूरी सोसाइटी का हैंडओवर दे दिया। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में परियोजना पूर्ण होने का दावा किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कई बुनियादी ढांचे और सुरक्षा संबंधी कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं। लोगों का आरोप है कि फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह फेल है। कुछ टावरों की लिफ्टों में बारिश का पानी प्रवेश कर रहा है। कई सर्विस शाफ्ट खुले हैं, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। सीपेज और अन्य संरचनात्मक कमियां अभी भी मौजूद हैं। क्लब हाउस, कम्युनिटी सेंटर और स्विमिंग पूल अधूरे हैं। निवासियों का कहना है कि इन खामियों के बावजूद हैंडओवर लिया जाना उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ है। आरोप है कि जनरल बॉडी मीटिंग की अनुमति के बिना एडहॉक एओए प्रतिमाह करोड़ों रुपये सोसाइटी फंड से निकाल रहा है। टेंडर दस्तावेज, वर्क ऑर्डर और इनवॉइस कई बार अनुरोध करने के बावजूद साझा नहीं किए जा रहे। यह भी आरोप है कि कोई जीबीएम आयोजित नहीं की जा रही, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। लोगों ने इस मामले की शिकायत जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। निवासियों का कहना है कि सभी वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और लोगों की स्वीकृति आवश्यक है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर कोर्ट रिसीवर कार्यालय के समक्ष भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें