बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हिंदू जन आक्रोश पैदल मार्च कर सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एडीएम प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में सेक्टर अल्फा-वन मेट्रो स्टेशन से पैदल मार्च निकाला गया, जोकि परी चौक होते हुए सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर समाप्त हुआ।