फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्प उत्सव में बैंक स्टॉल बने जानकारी का केंद्र, आम लोगों को जागरूक करने का बना अहम मंच

नोएडा हाट में चल रहे शिल्प उत्सव में विभिन्न विभागों के साथ-साथ बैंकों ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। इसी क्रम में लीड बैंक कार्यालय की ओर से लगाए गए स्टॉल पर जिले की कई महत्वपूर्ण बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लीड बैंक ऑफिसर राजेश सिंह कटारिया ने बताया कि बैंकों द्वारा महिलाओं, बच्चों, शिक्षा और उद्योग से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ आम नागरिक उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिल्प उत्सव में आने वाले लोगों को स्टॉल के माध्यम से इन योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे सरकारी और बैंकिंग सुविधाओं का सही उपयोग कर सकें। स्टॉल पर मौजूद बैंक कर्मी लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। शिल्प उत्सव में बैंक स्टॉल लोगों के लिए जानकारी का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर लाभकारी योजनाओं के बारे में जान रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें