ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक सेक्टर ईपीआईपी (साइट-5) के निर्यातक मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान है। उनका कहना है कि यूपीसीडा ने निर्यात को बढ़ावा देने का दावा कर एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क बनाया लेकिन मूलभूत सुविधाओं पर काम करना भूल गए। बारिश होते ही सेक्टर की सड़कें दो से तीन फीट पानी में डूब जाता है। सेक्टर में पानी की आपूर्ति तक नहीं है। बोरवेल कराते है तो एनजीटी की कार्रवाई का डर रहता है। 30 साल से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार हैं।