फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सोसायटी में बैठक के दौरान महिला से अभद्रता, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

ग्रेनो वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बैठक के दौरान एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। सोसाइटी में बैठक बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए बिल्डर द्वारा भेजे गए संदेश को लेकर बुलाई गई थी। निवासी विकास ने बताया कि बैठक के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। घटना के बाद संबंधित महिला ने स्थानीय थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को लेकर बिल्डर से जवाब मांग रहे हैं। उसके बाद भी उनका कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। उनका आरोप है कि हर निवासी परेशान है। महिला ने अपनी शिकायत में चार लोगों के नाम एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें