बढ़ते प्रदूषण ने शहर के लोगों की आंखों पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। नोएडा सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, हाल के दिनों में आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। पहले जहां मुख्यत मोतियाबिंद या आंखों की रोशनी कम होने की शिकायतें देखने को मिलती थीं, वहीं अब आंखों में तेज जलन, खुजली और पानी आने की समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। साथ ही आंख के ऑपरेशन के लिए भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।