फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में दलेलगढ़ गांव के लोगों ने बताई समस्याएं, 17 साल से हो रहा पानी का इंतजार

Vikas Kumar Updated Tue, 10 Dec 2024 06:19 PM IST

ग्रेटर नोएडा के दलेलगढ़ गांव को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से भले ही स्मार्ट गांव का दर्जा मिल दिया जा चुका हो लेकिन यहां के लोग आज भी जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। लोगों ने कहा कि गांव में सड़कें कम गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। गांव के लोग 17 वर्षों से पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने गांव में क्रीड़ा स्थल बनाए जाने की मांग की है। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बताया कि गांव की अधिकतर सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जन निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में गांव के लोगों को जलभराव समस्या झेलनी पड़ती है। जिसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इसके अलावा गांव को आने वाले मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी होने के कारण आवागमन करने में लोगों को खतरा बना रहता है। जिस कारण लोग रात के समय में बाहर कम ही जाते हैं। हादसे भी होते रहते हैं। गांव में क्रीड़ा स्थल बनाए जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि क्रीड़ा स्थल नहीं होने के कारण बच्चों को खेल और भर्तियों की तैयारियां करने के लिए गांव दूर जाना पड़ता है। जिस कारण समय और रुपया दोनों की बर्बादी होती है। गांव से 10 किलोमीटर दूरी पर सरकारी अस्पताल होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है कि मरीजों की जान भी चली जाती है। लोगों ने बताया कि 2007 में पूरे गांव में पानी सप्लाई और सीवर की पाइप लाइन बिछा दी गई थी। लेकिन 17 वर्ष बाद भी गांव के लोग पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही सीवर की लाइन शुरू किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पूरे महीने में एक से दो बार ही सफाई होती है। जिस कारण गांव में गंदगी फैली रहती है। साथ ही नालियां बजबजाती रहती है। जिसमें पनपने वाले मच्छरों से गांव में बीमारियां पैर पसारती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें