फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में मां की पूजा के बाद हुआ विसर्जन

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी में आयोजन समिति के अनुसार, 23 फरवरी को विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की स्थापना व पूजा की गई, जबकि 24 फरवरी को भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा भाव के साथ मां का विसर्जन किया गया। इस मौके पर पंकज ओझा, ठाकुर अनिल सिंह, विकाश सिंह, मुकेश झा, अनंत झा, अनिरुद्ध शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, ठाकुर ध्रुव कुमार सिंह, मनोज सिंह आदि ने सहयोग किया। गौड़ सिटी के एवेन्यू 6 के ए ब्लॉक में महिला कीर्तन मंडली ने माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। अगले दिन माता की आरती करके उनका विसर्जन किया गया। इस मौके पर सबने एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस मौैके पर सरोज शर्मा, अनीता प्रजापति, रजनी सिंह, सुनैना ठाकुर, मोना मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें