ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में आमका रोड पर टुकोड इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के पेंट गोदाम में शनिवार सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में गोदाम में खड़ी एक डीसीएम गाड़ी जल गई। एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गोदाम में रखे केमिकल में आग लगने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आग से लाखों रुपये का केमिकल नष्ट हो गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।