फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: क्या है एचपीवी वैक्सीन? 14 साल की किशोरियों के लिए मुफ्त में मिल रहीं

नोएडा में एचपीवी वैक्सीन अभियान का आज दूसरा दिन है। पहले दिन सीमित संख्या में किशोरियों ने टीका लगवाया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहा है। लोगों को वैक्सीन के महत्व और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक ऐसा संक्रमण है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। सीएमएस डॉक्टर अजय राणा के अनुसार, यह वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की किशोरियों के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी होती है और इसे निर्धारित डोज़ में दिया जाता है। अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन के बाद सुरक्षित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर वैक्सीन लगवाना भविष्य में बड़ी बीमारियों से बचाव का मजबूत कदम है, इसलिए अभिभावकों को जागरूक होकर इसमें भागीदारी करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें