लगातार हो रही बारिश के कारण पूरा नोएडा जलमग्न हो गया। बारिश की वजह से सड़कों और अंडरपास में पानी भर जाने की वजह से दो पहिया और गाड़ियां पानी में बंद तक पड़ गईं। यहां तक कि कई सेक्टरों में तो घरों में भी पानी भर गया। ड्रेनेज सिस्टम खराब होने की वजह से नाले उफान पर आ गए और गंदा पानी सड़कों पर आ गया। बारिश थमने के बाद भी शाम तक सड़कों से पानी नहीं उतरा।