ग्रेनो वेस्ट स्थित अरिहंत आर्डन सोसाइटी के सामने वाली सड़क पर लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भरने से सोसाइटी के निवासियों को बाहर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही वाहन चालकों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा में हो रही भारी बारिश की वजह से शहर जलमग्न हुआ।