फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बाल कलाकारों की रामलीला ने मोहा दर्शकों का मन

अनुज कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 08:28 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी स्थित तिकोना पार्क में ग्रेनो वेस्ट सांस्कृतिक मंच की ओर आयोजित दो दिवसीय बाल रामलीला समापन हो गया। बाल कलाकारों ने श्री रामलीला के प्रसंग का सुंदर मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बाल कलाकारों के जीवंत अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंचन से बच्चों के संस्कार और भी प्रबल होते हैं। रामलीला का कुशल निर्देशन अभिनव पाराशर ने किया। अभिनय प्रशिक्षण की जिम्मेदारी शिप्रा गुप्ता, दीप्ति, ऋचा श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव ने निभाई। संपूर्ण रामलीला का समन्वय करते हुए पूजा झा ने कॉस्ट्यूम मैनेजमेंट संभाला। निवासी गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के 55 बाल कलाकारों ने तीन माह की कठिन मेहनत और निरंतर अभ्यास से मंचन को जीवंत किया। शनिवार को बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें