फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: महा पंचमी के अवसर पर दुर्गा पंडालों में कार्यक्रम शुरू

शहर में विभिन्न सेक्टर सोसाइटियों में लगे दुर्गा पंडालों में शनिवार से मां दुर्गा पूजा के कार्यक्रम व रौनक शुरू हो गई है। पंडालों में बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की। ग्रेटर नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति की ओर से मां दुर्गा पूजा की शुरूआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार समृद्धा दत्ता ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले पच्चीस वर्षों से यह संस्था समाज, संस्कृति और भक्ति की भावना को जीवित रखे हुए है। पूजा में शनिवार को आनंदमेला का आयोजन किया गया। घर के बने व्यंजन, पारंपरिक पकवान और मिठाइयों की स्टॉल ने पूरे माहौल को मेले जैसा जीवंत बना दिया। महा पंचमी की सांस्कृतिक मुख्य आकर्षण शिल्पांजलि समूह का शानदार नृत्य और अभिनव कठपुतली प्रदर्शन रहा। तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें