फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'स्वयं से प्रतिस्पर्धा करेंगे, खुद सफल हो जाएंगे', पुलिस की पाठशाला में बोलीं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। जहां पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने छात्र छात्राओं से कहा कि सफल होने के लिए स्वयं से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। सफलता को पाना आसान काम नहीं है। सफलता को जारी रखने के लिए बेहतर प्रतिदिन करना होगा। पूरी सफलता को एक दिन की लापरवाही खराब कर सकती है। इसके लिए लगातार मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में जब तक संघर्ष नहीं होगा। तब तक सफलता का पता नहीं चलेगा। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि जिस दिन भी इंसान बनना भूल गए। उसी दिन मशीन जीत जाएगी। प्रतिदिन सीखने को नए स्वरुप में ढालना होगा। समाज के विकास के लिए हर इंसान कोे भागीदारी निभानी होगी। एआई के युग में हर कार्य बहुत आसान हो गया है,लेकिन एआई फायदे के साथ ही हमारे लिए खतरनाक भी साबित हो रहा है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। आप सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जागरूक होते हैं तो अपराध कम हो जाएगा। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें