फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गैस सिलेंडर फटने से लेबर कैंप में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

बादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कचेड़ा स्थित एक लेबर कैंप में बुधवार को घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते टीनशेड की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और धीरे-धीरे पास स्थित अन्य टीनशेड तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग टीनशेड की एक झोपड़ी में रखे छोटे घरेलू गैस सिलेंडर के फटने से लगी थी। आग तेजी से फैलने के कारण लेबर कैंप में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते मजदूर सुरक्षित स्थानों पर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस की छह दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया और आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया। आग बुझने के बाद फायर विभाग ने मौके का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। घटना में टीनशेड और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें