औद्योगिक सेक्टर साइट-5 की कंपनी में जिन भड़काऊ सामग्री वाली कताबों का प्रकाशन हो रहा था, उन पर हकीकत किताबेवी प्रकाशन और हुसैन हिल्मी इशिक लिखा हुआ है। हुसैन हिल्मी इशिक तुर्किये के इस्लामी विद्वान थे। जबकि हकीकत किताबेवी प्रकाशन का नाम प्रिंटिंग प्रेस का है। जांच में पता चला है कि कंपनी के अंदर के माहौल ऐसा है, जैसे वहां पर कंपनी की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थी। इसके साक्ष्य भी मिले हैं। कंपनी भी तीन लोगों के नाम पर है। इनमें फरहान, उसका भाई और एक तुर्किये का निवासी हैं।