फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपो-2026, AI और रोबोट से एक घंटे में लग रहे 60 हजार कंपोनेंट

नॉलेज पार्क स्थित इंडिया सेंटर एंड एक्सपो मार्ट में आयोजित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया-2026 में 60 हजार से अधिक कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।स्क्रू से बड़े-बड़े कामों के लिए एआई और रोबोट का उपयोग, मदरबोर्ड में एक घंटे में 60 हजार पार्ट्स को लगाने जैसी तकनीकी दिखी। कंपनी के प्रतिनिधि ऋषिकेश ने बताया कि अब अधिकतर काम मशीन की मदद से किए जा रहे हैं। प्रिंटिंग मशीन की मदद से हरे रंग के बोर्ड पर पहले पेस्ट लगाया जाता है जिसके कारण कंपोनेंट को आसानी से चिपकाए जा सकें। उन्होंने बताया कि उसके बाद कंपोनेंट को 0.1 से लेकर बड़े से बड़े कंपोनेंट को पिक एंड प्लेस मशीन की मदद से लगाया जाता है। पहले यही काम 10 से 15 दिनों में हो पाता था लेकिन अब 10 सेकेंड से लेकर 10 मिनट में सब हो जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी तेजी से उपयोग किया जा रहा है। स्पार्क आई 7 में चार रंग के फिलामेंट की मदद से 3डी प्रिंटिंग की जा रही है। यह मशीन 500 एमएम पर सेकंड से किसी भी उत्पाद को तैयार करती है। कंपनी के प्रतिनिधि एकनाथ ने बताया कि मशीन को मोबाइल और लैपटॉप से भी एक्सेस किया जाता है इसकी सबसे खास बात है कि इसमें आई का उपयोग किया गया है आप अपनी फोटो भी 3डी प्रिंटिंग से प्रिंट कर सकते हैं। कई प्रकार की मूर्ति 3डी प्रिंटिंग की मदद से बनाई गई है। कार्बन फाइबर, पीएलए का उपयोग प्रिंटिंग में किया जा रहा है। एक्सपो में कंपनी का स्टाल आकर्षण का केंद्र भी बना गया है। भगवान बुद्ध और हनुमान की आकृति लोगों को काफी भा रही है। एक कंपनी के प्रतिनिधि अक्षय कुमार ने बताया कि रोबोट की मदद से पार्ट्स लगाए जा रहे हैं। रोबोट के केबिन में तीन प्रकार के कैमरे लगे होते हैं जो उसे बताते हैं कि कौन सा पार्ट्स उठाना है। इसके साथ ही नीचे वाला कैमरा बताता कि कि कितने एंगल पर मूव करके मदरबोर्ड पर पार्ट्स लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इसके आने के बाद खर्च में भी कमी आई है। पहले यदि काम श्रमिकों की मदद से किया जाता था उनके काम में काफी कमियां निकल आती थीं। इसके साथ ही समय भी काफी लग जाता था लेकिन रोबो आने के बाद सबसे ज्यादा एक्यूरेसी मिल रही है। एक्यूरेसी मिलने से ग्राहकों को अच्छे उत्पाद मिल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें