नोएडा में इस्कॉन बृहस्पतिवार को भगवान् जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। जगन्नाथ रथ यात्रा शाम 4 बजे सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारे से प्रारम्भ होगी जो अट्टा मार्केट, सब मॉल, डी एम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक व अडोब चौक होते हुए शाम 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा आरम्भ होने से पहले भगवान को 56 भोग अर्पित किये जायेंगे व महा आरती भी की जाएगी। पूरे रास्ते में मधुर कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा। रथ यात्रा के समापन पर सांय 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर में सभी को डिनर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस वर्ष इस्कॉन अपने स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस उपलक्ष्य में इस बार आयोजित होने वाली रथ यात्रा में अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस एवं ऑस्ट्रेलिया इत्यादि देशों से कईं भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है। इस रथयात्रा में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा व नोएडा के विधायक पंकज सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस रथयात्रा में देश विदेश के लगभग 6000 भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है।