फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: नगर कीर्तन में दिखी सिख परंपरा की झलक, दिल्ली-पंजाब से आई टीमों ने किया शस्त्र प्रदर्शन

नोएडा में 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में पंज प्यारे जी के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब सेक्टर-12 से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-18 नोएडा पर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगर सेवा की व्यवस्था की गई थी। इसमें नोएडा पंजाबी समाज, गुरुद्वारा सेक्टर-37 और सेक्टर-50 की संगत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर सेवा की। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया और वितरण में भी सहयोग दिया। दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आई गतका टीमों ने प्राचीन युद्ध तकनीकों का शस्त्र प्रदर्शन कर संगत को सिख इतिहास और परंपराओं से परिचित कराया। नगर कीर्तन में महिलाओं और पुरुषों द्वारा कीर्तन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होते नजर आए। आयोजन में भूपेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, रणधीर सिंह, मनिंदर सिंह, हरमीत सिंह, सरबजीत सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें