नोएडा की एक हजार छात्राएं बताएंगी उनको कैसा जीवन साथी चाहिए। सेक्टर 39 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 9 दिसंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लड़कियां मंच पर आकर बताएंगी कि जीवन साथी के चयन के क्या आधार होने चाहिए। खास बात है कि छात्राओं के इन सुझावों को लोगों के बीच साझा किया जाएगा, ताकि अभिभावक भी बच्चों की मनोस्थिति को समझ सकें। शादी से पहले उनसे भी इसके बारे में खुलकर बात करें। महाविद्यालय का दावा है कि पहली बार ऐसा किया जा रहा है। विवाह विछेद और मन मुटाव जैसी सामाजिक समस्याएं लोगों के बीच देखने हुए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्राचार्य डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि 9 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज की छात्राएं इसमें आवेदन कर सकती हैं। छात्राओं के साथ-छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान वह बताएंगे कि उनको किस तरह का जीवनसाथी चाहिए। किन-किन आधारों पर जीवनसाथी का चयन होना चाहिए। हमारी कोशिश है कि ज्यादा ज्यादा छात्राएं इसमें भाग लें और उनके सुझावों को आम जनता