फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: तीन हार के बाद गंगा किंग्स की पहली जीत, जेडी नोएडा निंजाज को 2 अंकों से हराया

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 के पांचवें दिन गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने शानदार वापसी करते हुए जेडी नोएडा निंजाज को कड़े मुकाबले में दो अंकों (44-42) से पराजित कर सीजन की पहली जीत दर्ज की। यह मुकाबला सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेला गया। लीग के तहत प्रतिदिन मुकाबले शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 9:30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हो रहे हैं। मैच की शुरुआत दोनों टीमों के बीच बराबरी के संघर्ष के साथ हुई। पहले हाफ में जेडी नोएडा निंजाज ने आक्रामक रेडिंग का प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली और हाफ टाइम तक 8 अंकों की बढ़त हासिल की। इस दौरान रचित यादव ने शानदार रेड लगाकर टीम को मजबूती दी। दूसरे हाफ में गंगा किंग्स ने जबरदस्त वापसी की। एक अहम सुपर रेड में तीन खिलाड़ियों को आउट कर गंगा ने मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद ऑल-आउट दिलाकर स्कोर का अंतर कम किया और लगातार दबाव बनाते हुए बढ़त हासिल कर ली। अंतिम मिनटों में अमित नागर ने निर्णायक रेड पॉइंट्स हासिल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें रेडर ऑफ द डे घोषित किया गया। लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत से गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर का आत्मविश्वास बढ़ा है। टीम की प्रेसिडेंट वेदिका त्रिवेदी ने खिलाड़ियों को इस अहम जीत के लिए बधाई दी। दिन के अन्य मुकाबलों में लखनऊ लायंस बनाम कानपुर वॉरियर्स, यमुना योद्धाज बनाम पूर्वांचल पैंथर्स और बृज स्टार्स बनाम संगम चैलेंजर्स के बीच रोमांचक मैच खेले गए, जिनका दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। यूपीकेएल का आयोजन दर्शकों के लिए लगातार रोमांच का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें