तहसील सदर की टीम ने बृहस्पतिवार को दलेलपुर गांव में पंचायत भवन की जमीन पर बने अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। फार्म हाउस में बने मकान और स्वीमिंग पूल को तोड़ दिया। प्रशासन ने वहां पर 2000 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया है। जिसकी कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपये है। अब इस जमीन पर पंचायत भवन बनेगा। जिसमें चुनाव के समय पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। इस मौके पर कब्जा धारक विरोध करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया।