जेवर के सिरसा खादर में बीते दिनों बिजली की चपेट में आने से झुलसे पीड़ित के परिवार पर आजीविका का संकट मंडराने लगा है। 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य कर रहे संविदाकर्मी 10 जनवरी को झुलस गया था। आरोप है कि अचानक सप्लाई शुरू होने से ये घटना घटी, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया था। बिजली विभाग ने पीड़ित सुभाष निषाद के परिवार से उपचार का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 14 दिन बीतने के बाद बिजली विभाग पर अब वादाखिलाफी का आरोप लग रहा है। पीड़ित परिवार कर्ज में डूबते जा रहा है। पीड़ित का अस्पताल में अब भी उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।