सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार जिस निर्माणाधीन स्थल के पास गिरी। वह अनियंत्रित खनन किया गया है। बेसमेंट की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी संकेत और न ही रोशनी की समुचित व्यवस्था। यही हाल सेक्टर-150 के अन्य निर्माण स्थलों का भी है। जहां गहरे गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं कार्रवाई के लिए अधिकृत खनन विभाग की नियमों की किताब में सब कुछ दर्ज है, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें लागू कराने वाला तंत्र फिलहाल मूकदर्शक बना हुआ है।