इंपीरियल सोसाइटी ऑफ इनोवेटिव इंजीनियर्स की ओर से गलगोटिया विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक सोलर व्हीकल चैंपियनशिप और भारत की प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्रों की बनाई कार व बाइक के परीक्षण के बाद मिली कमियों को बताया गया। छात्रों ने उन कमियों को दूर किया। कई प्रोजेक्ट में आंतरिक संरचना खराब मिली तो कुछ में सुरक्षा मानकों में कमी थी।